बिहार खेल न्यूज़

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में कदमकुआं सीसी विजयी

  • एनएम सीसी की टीम 4 विकेट से हारी, जय हुए मैन ऑफ द मैच

पटना, 2 जून। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा र ही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में 2 जून यानी मंगलवार को खेले गए मैच में कदमकुआं सीसी ने एनएम सीसी को 4 विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के जय (5 विकेट और 8 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टॉस एनएम सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। शुरुआत अच्छी रही। पहले विकेट के लिए रुद्र प्रताप सिंह और अर्णव सिन्हा के बीच 76 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई और बाद के बैटर पूरी तरह नतमस्तक हो गए। कुल 6 बैटरों का खाता नहीं खुला। सबसे ज्यादा 47 रन अतिरिक्त के सहारे बना और पूरी टीम 18.3 ओवर में 105 रन पर आउट हो गई। रुद्र प्रताप सिंह ने 34 और अर्णव सिन्हा ने 20 रन की पारी खेली।कदमकुआं सीसी की ओर से राजवीर गुप्ता ने 4 और जय ने पांच विकेट चटकाये।

जवाब में कदमकुआं सीसी के ऊपरी क्रम के बैटरों के कुछ-कुछ सहयोग किया और अतिरिक्त के सहारे 30 रन बने और टीम ने 21.4 ओवर में 6 विकेट पर 107 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अंश ने 14, जय ने 8, काशी नाथ ने 14, रोहित कुमार ने 17, अमय उत्कर्ष ने 9, ईनियान ने नाबाद 11 रन बनाये।एनएम सीसी की ओर से आदर्श कुमार ने 3 और रुद्र प्रताप सिंह ने 1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

एनएम सीसी : 18.3 ओवर में 105 रन पर ऑल आउट, रुद्र प्रताप सिंह 34, अर्णव सिन्हा 20, अतिरिक्त 47, राजवीर गुप्ता 4/20, जय 5/13.

कदमकुआं सीसी : 21.4 ओवर में 6 विकेट पर 107 रन, अंश 14, काशीनाथ 14, रोहित कुमार 17, इनियान नाबाद 11, अतिरिक्त 30, रुद्र प्रताप सिंह 1/16, आदर्श कुमार 3/31

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago