Loading Now
×

कैमूर जिला अंडर-14लीग के रोमांचक मुकाबले में कैमूर ब्लू ने रेड को हराया

कैमूर 8 मार्च: कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-14 प्रतिभा खोज क्रिकेट लीग के तहत जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में खेले गए मुकाबले में कैमूर ब्लू ने कैमूर रेड को 4 रन से हराया।

कैमूर ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और आसिफ 43, अनुभव 22 और सूर्यांश के 13 रन के बदौलत निर्धारित 30 ओवर के मैच में 24 ओवर में ही सभी विकेट खोकर 113 रन का लक्ष्य रखा कैमूर रेड की ओर से अंकित व प्रियांशु ने 3-3, प्रियांशु यादव ने 2 तथा उत्सव ने 1 प्राप्त किया।

जवाब में खेलने उतरी कैमूर रेड की तरफ से कृष राज 30 और ओम के 29 रन के अलावा कोई बल्लेबाज विकेट पर टिक कर रन नहीं बना पाया नतीजा आसान सी दिख रही जीत हार में बदल गई कैमूर ब्लू के दोनो स्पिनर अनुभव और कप्तान दिव्यांशु ने 3-3 तथा सुर्यांश,आशुतोष व सचिन ने 1-1 विकेट पाया।

आज के मैच के अंपायर सौरव कुमार एवं रौशन कुमार रहे स्कोरिंग मुकेश ने की आज के मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनुभव को हरफनमौला प्रदर्शन 23 रन और 3 विकेट के लिए वरिष्ठ खिलाड़ी सोनल पांडे द्वारा प्रदान किया गया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 + 3 = ?