Kaimur: जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में हो रहे लीग में आज का मैच जूनियर विनर सी सी,मोहनियां और कुदरा सी सी के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जू.विनर निर्धारित 30 ओवर के इस मैच में 131 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसमें अंशुल 46 रन,प्रिंस ने 22 रन तथा शिवांश ने 15 रनों का योगदान दिया। कुदरा सी सी के तरफ से गेंदबाजी में राजू शर्मा को 3 विकेट तथा अभिषेक ओमप्रकाश को 2-2 और अंकित व अमित को 1-1 विकेट मिले।
जवाबी पारी में 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुदरा की टीम 30 ओवर में 7 विकेट खो कर लक्ष्य प्राप्त करने चूक गई और मात्र 1 रनों से इस मैच को हार गई।कुदरा के तरफ से बल्लेबाजी में ओमप्रकाश ने 45 रन,राजू ने 24 रन तथा प्रशांत और सोनू ने 15-15 रनों का योगदान दिया।जू.विनर के तरफ से गेंदबाजी में अंशुल को 3 विकेट तथा संदीप को 1 विकेट मिला।
अंशुल कुमार को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी बिहार स्टेट 23 खिलाड़ी दिलीप पटेल द्वारा दिया गया।आज के मैच के अंपायर वषिम अली तथा मनीष सिंह तथा स्कोरर सौरव और सुन्नी थे। इस दौरान मैदान में संघ के जिला संयोजक अजय कुमार सिंह समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…