कैमूर लीग-जूनियर विनर की चिल्ड्रंस एकेडमी पर एकतरफा जीत।
Khelbihar.com
Kaimur: जिले के तत्वधान में चल रहे जूनियर डिवीजन लीग मैच में आज का मैच जूनियर विनर सी सी,मोहनियां और चिल्ड्रंस एकेडमी केयर जोन सी सी के बीच खेला गया।
टॉस जीत कर के मोहनियां ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ये फैसला सही भी साबित हुआ और निर्धारित 30 ओवरों में 3 विकेट खो कर अजित के शानदार 83 रनों तथा अयुशाकं के 63 तथा अंशुल के 28 रनों के बदौलत 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।चिल्ड्रंस एकेडमी के तरफ से प्रदीप,मनीष,जैफी, ने 1-1 विकेट लिया।
जवाबी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिल्ड्रंस एकेडमी शुरू से ही विशाल स्कोर के दबाव में खेलती दिख रही थी और 30 ओवर में मात्र 118 रन ही बना पाई। चिल्ड्रंस एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी में एकमात्र जाहिद ने संघर्ष करते हुए दहाई का स्कोर 55 रन बनाया। मोहनीया के तरफ से गेंदबाजी में अक्षय ने 3 विकेट तथा. संदीप,अमरकांत,शाहनवाज, अयुषांक ने 1-1 विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी अजित राज को 88 रनों के शानदार पारी के लिए मोहनियां के वरीय खिलाड़ी अभय कुमार रिंकू द्वारा दिया गया।
मैच में अंपायरिंग मनीष सिंह और विशु तथा स्कोरिंग सौरभ ने किया।इस दौरान मैदान में अजय सिंह,प्रमोद कुमार सरजी,शिवम सिंह, गुपिल समेत सैकड़ों दर्शक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आए।
कल का मैच साईं भारती सी सी,मोहनियां तथा भारती स्पोर्ट्स एकेडमी,मोहनियां के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेला जाएगा।इस खबर की सूचना मीडिया प्रभारी राशिद रौशन ने दी।
Share this content:



Post Comment