Loading Now
×

कैमूर जिला अंडर-16 लीग का आगाज, उद्धघाटन मुकाबले में ए.बी. एकेडमी जीती

कैमूर 20 मार्च: कैमूर चैंपियंस ट्राफी अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कैमूर क्रिकेट एकेडमी, भभुआ और ए.बी.क्रिकेट एकेडमी, सासाराम के बीच स्थानीय खेल मैदान भभुआ में हुआ।

सुबह केसीए के कप्तान सौरव ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया लेकिन ए.बी.एकेडमी की कसी हुई गेंदबाजी के समक्ष केसीए के बल्लेबाज शुरू से ही संघर्ष करते नजर आये,एक समय 30 रन पर 5 विकेट खोकर बेहद खराब टोटल स्कोर के तरफ बढ़ रही केसीए को विनय 33 और शशी 20 रन की पारी ने कुछ हद तक संभाला फिर भी पुरी टीम 30 ओवर के मैच में 21.3 ओवरो में ही 100 रन बना कर आलआऊट हो गई, ए.बी. के तरफ से रौशन व संजीत ने 3-3 विकेट हासिल किया ।

101 रन का लक्ष्य लेकर उतरी ए.बी. एकेडमी के बल्लेबाज शिवम 36 और राजीव 32 रन के बदौलत 20.5 ओवर में जीत हासिल कर लिया लेकिन इसके लिए उन्हें 5 विकेट गंवाने पड़े, केसीए के तरफ से आफस्पिनर शशी ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 3 और सौरव व विक्रम ने 1-1 विकेट प्राप्त किया, मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ए.बी.क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज रौशन कुमार को कैमूर जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश जी ने प्रदान किया,अंपायरिंग भानू पटेल विकास पटेल जुनियर ने तथा स्कोरिंग सोनल दूबे ने किया।

कैमूर चैंपियंस ट्राफी अंडर -16 प्रतियोगिता के आयोजक दिलीप पटेल ने बताया कि यह प्रतियोगिता 20 मार्च से 4 अप्रैल तक चलेगा, इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रहीं है जिन्हें 4-4 टीमो के दो पुल में बांटा गया है ये सभी टीमें अपने-अपने पुल में लीग खेलेंगी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 − 7 = ?