Loading Now
×

अररिया जिला बी डिवीज़न लीग में काली मंदिर क्रिकेट क्लब बी 19 रनों से जीता ।

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी बी डिवीजन लीग चैंपियनशिप का बारहवां मैच अररिया क्रिकेट एकेडमी रेड और काली मंदिर क्रिकेट क्लब बी के बीच के नेताजी स्टेडियम में खेला गया।

निर्धारित 30-30 ओवरों के इस मैच में टॉस केएमसीसी बी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केएमसी बी के बल्लेबाजों ने 24 ओवर में आँल आउट होकर 142 रन बनाए। केएमसीसी बी के बल्लेबाज सुजल राय ने 45 हर्ष कुमार ने 18 रन सन्नी ने 16 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । एसीए रेड के गेंदबाज गौरव ने 3 विकेट आदर्श सिन्हा और धर्मवीर ने 2-2 विकेट लिए।

दूसरी पारी खेलने उतरी एसीए रेड के बल्लेबाजों ने 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी । एसीए रेड के बल्लेबाज धर्मवीर ने 29 शैलय आदित्या ने 20 और अभिनव 17 रन बनाए। केएमसीसी बी के गेंदबाज चंदन और कुश ने 3-3 लव न 1 विकेट लिए।

मैच के अंपायर राकेश कुमार और शिवम कुमार थे स्कोरिंग पंकज कुमार झा ने किया इस अवसर पर अमीत सेनगुप्ता सत्येंन शरण सचिव ओम प्रकाश जयसवाल तनवीर आलम ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 × 3 = ?