Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण जिला बी डिवीज़न में कनौजिया सीसी ने महाराजा सीसी को 42 रनो से हराया

मोतिहारी 8 मार्च: गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर बी-डिवीजन(री-शिडयूल) मैच में टॉस जीतकर पहले खेलने उत्तरी कनौजिया क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 152 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।टीम के बल्लेबाज उत्कर्ष ने 26,बादल कनौजिया ने 22 और अनुराग व संदीप ने 20-20 रन का योगदान अपने बल्ले से किया।महाराजा क्रिकेट क्लब के गेंदबाज जावेद ने 3 जबकि सरबाज,आयुष व आसिफ ने 1-1 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराजा क्रिकेट क्लब की टीम कनौजिया क्रिकेट क्लब के गेंदबाज बादल कनौजिया और संदीप के 3-3 विकेट के सामने 23.2 ओवर में ही सिर्फ 110रन के स्कोर पर ही सिमट गई।टीम की ओर से बल्लेबाजी में रेयान ने 24 और विशाल ने 22 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कनौजिया क्रिकेट क्लब के हरफनमौला खिलाड़ी बादल कनौजिया को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए जी.के.स्पोर्ट्स के सौजन्य से दिया गया।

मैच में अम्पायर की भूमिका डीसीए पैनल के वेदप्रकाश और मो.आलमगीर ने निभाया जबकी स्कोरर की भूमिका में कुमार आर्यन रहे।

कल ग्राउंड-1 पर एम जे के यूथ क्रिकेट क्लब और अमर एलेवन क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,कोषाध्यक्ष सह एनसीए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया,चीफ-मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,क्लब प्रतिनिधि सह सर्विस स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के सचिव गोपाल जी मिश्रा,खिलाडी प्रतिनिधि सुरेन्द्र पांडेय,कन्वेनर मो.आलमगीर, वरिष्ठ खिलाड़ी सहित सैकड़ों खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 × 3 = ?