Home Bihar Cricket News, कटिहार लीग:-राहुल भौमिक का हरफनमौला प्रदर्शन,व्हाइट इलेवन की 7 विकेट से विजयी।

कटिहार लीग:-राहुल भौमिक का हरफनमौला प्रदर्शन,व्हाइट इलेवन की 7 विकेट से विजयी।

by Khelbihar

Khelbihar.com

Katihar: कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन बी में आज का मुकाबला पूल ए के लिए आइडियल क्रिकेट क्लब सालमारी और व्हाइट इलेवन कटिहार के बीच खेला गया। जिसमें टॉस अडीयल क्रिकेट क्लब के कप्तान मंजर आलम में जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

लेकिन उनके फैसले के ठीक उलट आइडियल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 17 पॉइंट 4 ओवर में 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । व्हाइट इलेवन के लिए राहुल भौमिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 3 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किए जबकि अभिषेक झा ने 18 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किए। वही बल्लेबाजी में सर्वाधिक मिस्टर एक्स्ट्रा का रहा, और विशाल कुमार रॉय ने 18 रन का योगदान दिया।


इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट इलेवन के टीम ने 15 ओवर 4 गेंद में 3 विकेट खोकर ही मैच को जीत लिया और महवपूर्ण 2 अंक प्राप्त किया। शानदार गेंदबाजी के बाद राहुल भौमिक ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 22 रन बनाये, जबकि अभिषेक रजक ने 37 रन बनाये।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मैच में हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले राहुल भौमिक को दिया गया।


मैच में अंपायरिंग की भूमिका दीपक जायसवाल और अमन कुमार ने निभाई जबकि स्कोरिंग फ़िरोज़ रजा ने की।
कल का मैच पूल बी में बलराम क्रिकेट क्लब और शरीफगंज क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9.30 बजे से डी एस कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े