Loading Now
×

कटिहार लीग:-रिज़वान अंसारी के हरफनमौला प्रदर्शन, एलाइंस क्रिकेट क्लब 82 रनो से जीती।

Khelbihar.com

Katihar:स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए सत्र 2019-20 के आज का मैच एलाइंस क्रिकेट क्लब बनाम राइजिंग क्रिकेट क्लब के बिच खेला गया. एलाइंस के कप्तान भारत भूषण ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया .

पहले बल्लेबाजी करते हुए एलाइंस ने 242/5 रन बनाये गौतम कुमार ने सर्वाधिक 89 रन बनाये,रिज़वान अंसारी ने 50 रन बनाये,फारुख आलम बिस्वास 41 रन बना कर नाबाद रहे जबकी गेंदबाजी करते हुए राइजिंग की ओर से मो.अशफ़ाक़ ने 40 रन देकर 3 विकेट लिए रंजीत कुमार और तालिब को 1-1 विकेट मिला .

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग क्रिकेट क्लब की टीम 160 रन ही बना पाई ! इस तरह एलाइंस क्रिकेट क्लब ने इस मैच को 82 रनो से जीतकर 2 अंक प्राप्त किये,मुकेश अग्रवाल ने 22 रन बनाये,वीरेंदर कुमार ने 39 रन,बनाये,मो.अशफ़ाक़ ने 40 रन बनाये,फिरदोस रजा ने नाबाद 20 रन,जबकि गेंदबाजी में एलाइंस की ओर से
रिज़वान अंसारी ने 34 रन देकर 4 विकेट लिये
मो.फरहाद ने 25 रन देकर 2 विकेट लिए,राज शेखर आज़ाद ने 1 रन देकर 2 विकेट लिए.

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एलाइंस क्रिकेट क्लब के रिज़वान अंसारी को उनके 50 रन और 4 विकेट के लाजवाब प्रदर्शन के लिए दिया गया, कटिहार जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया के कल का मैच डाइमंड एलेवेन गेड़ाबाड़ी बनाम इस्लामिया क्रिकेट क्लब के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 − 4 = ?