कटिहार लीग:-ऑलराउंडर रिज़वान अंसारी के शानदार प्रदर्शन से एलाइंस विजयी।
Khelbihar.com
Katihar: स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए सत्र 2019-20 के आज का मैच एलाइंस क्रिकेट क्लब बनाम शांति भारती क्रिकेट क्लब के बिच खेला गया! आज सुबह शांति भारती के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए शांति भारती ने मात्र 129 रन बनाये!साहिल मंडल 39 रन,प्रियेश कुमार 32 रन और ऋतिक राज ने 24 रन बनाये! जबकी गेंदबाजी में एलाइंस के रिज़वान अंसारी ने 11/3, अमर चौहान ने 31/2, जबकी आज़ाद और गौतम ने 1-1 विकेट लिए!
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एलाइंस ने आसानी से 7 विकटों से शांति भारती को पराजित करके 2 अंक हासिल किये !अनुभवी बल्लेबाज रिज़वान अंसारी ने आक्रामक नाबाद 70 रन बनाये जबकी फ़ारुक़ आलम ने भी शानदार 47 रन बनाए !गेंदबाजी में शांति भारती के
अंकित कुमार ने 26/2, और प्रियेश कुमार ने 37/1 विकेट लिये!
आज के मैन ऑफ द मैच एलाइंस के स्टार आलराउंडर रिज़वान अंसारी हुए !
कल का मैच सन्नी क्रिकेट क्लब बनाम स्टार राइजिंग क्रिकेट क्लब के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9:30 बजे से खेला जायेगा!
Share this content:



Post Comment