Loading Now
×

कटिहार लीग:-अश्विनी के अर्दश्तक से सन्नी क्रिकेट क्लब 8 विकेट से जीती।

Khelbihar.com

Katihar: स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए सत्र 2019-20 के आज का मैच सन्नी क्रिकेट क्लब बनाम न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब के बिच खेला गया.

जिसमे न्यू इंडिया के कप्तान विशाल यादव ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया ,पहले खेलते हुए न्यू इंडिया 130 रन ही बना सकी जिसमे विशाल कुमार जूनियर ने सर्वाधिक 44 रन तथा अर्जुन यादव ने 17 रन बनाये। सन्नी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुमित यादव ने 22 रन देकर 3 विकेट,रवि कुमार ने 16 रन देकर 2 विकेट जबकी गौतम,रोहित,आदित्य और मयंक को 1-1 विकेट मिला।

130 रनो का पीछा करते हुए सन्नी क्रिकेट क्लब ने मात्र 13.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर 2 अंक प्राप्त किया।जिसमे अश्वनी कुमार शानदार 75 रन बनाकर नाबाद रहे ,मयंक पमनानी भी 28 रन पर नाबाद रहे जबकी कप्तान विक्रम प्रताप ने 12 रन बनाये। गेंदबाजी में न्यू इंडिया की ओर से सुजीत कुमार और अमर सिंह ने 1-1 विकेट लिए।

आज के मैच में निर्णायक की भूमिका अजित सिंह और दीपक जैसवाल ने निभाई जबकि स्कोरर थे ।अंकित भास्कर कटिहार जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया के कल का मैच सन्नी क्रिकेट अकादेमी बनाम डी .XI गेड़ाबाड़ी के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 × 4 = ?