कटिहार लीग: न्यू इंडिया ने शांती भारती क्रिकेट क्लब को 17 रनों से हराया।

Khelbihar.com

Katihar:कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में न्यू इंडिया ने शांती भारती क्रिकेट क्लब को 17 रनों से हरा कर 2 अंक प्राप्त किये।

न्यू इंडिया के कप्तान विशाल यादव ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते करते हुए न्यू इंडिया ने निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट 202 रन बनाये। दिगंबर यादव ने नाबाद 64 रन, विशाल जूनियर ने 27, पंकज पोद्दार ने 21 रन बनाये। ऋतिक गुप्ता ने 22 रन देकर 3, दयानन्द साहनी ने 25 रन देकर 2, शुभम कुमार ने 30 रन देकर 2, अंकित कुमार ने 27 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए शांति भारती की टीम 185 रनों पर सिमट गई। ऋतिक गुप्ता ने 46, प्रियेश कुमार ने 31, मो.साहिल ने 25 रन व साहिल कुमार ने 22 रन बनाये।

अमित यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर 5, आमेर सिंह ने 35 रन देकर 2, आनंद कुमार ने 41 रन देकर 2 जबकि दिलीप यादव ने एक विकेट चटकाये।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब के अमित यादव को उनके 5 विकेट के लिए दिया गया।  मैच में निर्णायक की भूमिका दीपक जायसवाल और अजित सिंह ने निभाई, जबकि स्कोरर थे दीपक पोद्दार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कल का मैच एलायंस क्रिकेट अकादेमी बनाम डायमंड इलेवन गेड़ाबाड़ी के बीच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

15 minutes ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

19 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago