Loading Now
×

बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी में खगड़िया ने सहरसा को 40 रन से हराया।

बेगूसराय : सेंट्रल जोन बेगूसराय में बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के आज सातवें दिन का मुकाबला बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में खगड़िया बनाम सहरसा के बीच खेला गया। जिसमें खगड़िया ने सहरसा को 40 रन से हराया।

IMG-20260324-WA0012 बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी में खगड़िया ने सहरसा को 40 रन से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 373 रन का स्कोर खड़ा किया।जिसमें खगड़िया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान भारत ने 106 गेंद में 116 रनों की पारी खेली वही उनका साथ देते हुए हर्षित ने 60 रन का योगदान दिया।सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट राजू और जफर ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।

IMG-20260501-WA0009 बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी में खगड़िया ने सहरसा को 40 रन से हराया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 333 रन ही बना सकी। सहरसा की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान सत्यम ने 71 रन और आयुष ने 65 रन का योगदान दिया।वहीं खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट भारत ने 3 विकेट और विश्वा ने 2 विकेट प्राप्त किया।शानदार आलराउंडर खेल के प्रदर्शन के लिए करने के लिए भारत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज जितेंद्र कुमारशाहिद अख्तर निराला कुमार विवेक कुमार मौजूद थे।

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी दिया कि बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी का अगला मुकाबला 28 फरवरी को समस्तीपुर बनाम खगड़िया के बीच खेला जाएगा। इस मैच के मुख्य अंपायर बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 + 5 = ?