Home Bihar खगड़िया जिला लगोरी संघ की बैठक संपन्न

खगड़िया जिला लगोरी संघ की बैठक संपन्न

by Khelbihar

खगड़िया : जिला लगोरी संघ की बैठक राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज खगड़िया में आयोजित की गई बैठक में खगड़िया जिला लगोरी संघ के अध्यक्ष ई. धर्मेंद्र कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष आजाद राजीव रंजन, उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, डां.अमित आनंद, सचिव दीपक कुमार, संयुक्त सचिव रवि कुमार, आयोजन समिति के संयोजक गौरव कुमार , मनीष, अरमान और कर्मवीर, विवेक, क्लब प्रतिनिधि कविता कुमारी, कोषाध्यक्ष संतोष विक्रम, खिलाड़ी प्रतिनिधि क्रांति कुमारी मौजूद थे।

जिला लगोरी संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली प्रथम खगड़िया जिला लगोरी प्रतियोगिता 2023-24 में हिस्सा लेने वाली क्लबों, स्कूल और खिलाड़ियों का निबंधन 16 से 29 फरवरी 2024 तक होगी। जिला लगोरी संघ के सचिव दीपक कुमार ने कहा लगोरी प्रतियोगिता मार्च माह मे कराया जायेगा सब- जूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग और स्कूली एवं कॉलेज के अलग अलग मैच आयोजित किए जायेगों।

उससे पहले स्कूलों, कॉलेजों और सात प्रखंड में प्रमोशन लगोरी खेल एवं खेल नियमों की जानकारी दी जायेगी। फिर जिला लगोरी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक क्लब, स्कूल एवं कॉलेज और खिलाड़ी खगड़िया जिला लगोरी संघ के कार्यालय – गौशाला रोड सन्हौली में 9905207575 सम्पर्क कर सकती हैं।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े