Loading Now
×

टारगेट कप नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए खुशी क्रिकेट एकेडमी मुग़लसराय रवाना

पटना : मुगलसराय में आयोजित टारगेट कप नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए खुशी क्रिकेट एकेडमी की टीम आज 12 बजे दानापुर से दीन दयाल उपाध्याय (मुगलसराय) के लिए रवाना हो गयी। खुशी क्रिकेट एकेडमी ने इस टूर्नामेंट के लिए अमृत के नेतृत्व में टीम की घोषणा की है।

यह टूर्नामेंट मुगलसराय (उत्तर प्रदेश) में खेल जा रहा है। यह टूर्नामेंट रात के दुधिया रोशनी में खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में एक टीम को 4 लीग मैच खेलने को मिलेंगे। पटना की खुशी क्रिकेट एकेडमी की टीम सिकंदराबाद से मुगलसराय के लिए रवाना हो गयी।

खुशी एकेडमी की  टीम:-

  1. अमृत (कप्तान),
  2. शशांक,
  3. सोनू, उदित,
  4. अंश, हेमंत,
  5. अमन भारद्वाज,
  6. राधे श्याम,
  7. यश राज,
  8. शंकु शर्मा,
  9. सरफराज अली,
  10. सुधांशु कुमार
  11. सक्षम कुमार।

कोच:- प्रवीण कुमार सिन्हा

प्रबंधक:– अमित कुमार

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 + 5 = ?