Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग में किंग्स एलेवन मोतिहारी 4 विकेट से विजयी

मोतिहारी 4 अप्रैल: स्थानिय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर चल रहे स्व.प्रदीप नंदन शर्मा उर्फ दीपु जी मेमोरियल जिला क्रिकेट सुपर-लीग (ए-डिवीजन) के मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए एम जे के यूथ क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर के मुकाबले में 23.4 ओवर में 98/10 रन का स्कोर बनाया।टीम की ओर से बल्लेबाजी में सरफरोज ने 17,राशिद ने 15 और अनमोल ने 10 रन बनाए।गेंदबाजी में किंग्स एलेवन के तरफ से सुमन्त,अक्षय और विवेक ने 2-2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य पीछा करने उतरी किंग्स एलेवन की टीम ने 18.2 ओवर में 99/6 रन का स्कोर बनाते ही मैच को 4 विकेट से जीत लिया।टीम के बल्लेबाज प्रिंस ने 39 और उज्जवल ने 28 रन बनाए।एम जे के यूथ के गेंदबाज इमरान ने 3 विकेट और सरफराज ने 2 विकेट चटकाए।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार किंग्स एलेवन मोतिहारी के सरफराज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए जी.के.स्पोर्ट्स (चित्रमन्दिर कैम्पस बलुआ बाजार मोतिहारी) के प्रोपराइटर गुलाब खान के सौजन्य से दिया गया।

मैच में अम्पायर की भूमिका डीसीए एलीट पैनल के कुमार राज व अमन राज ने निभाया जबकि स्कोरर की भूमिका में आलमगीर रहे.कल ग्राउंड-1 पर चकिया क्रिकेट एकेडमी रेड व एम जे के यूथ और ग्राउंड-2 यंग एलेवन क्रिकेट क्लब व रॉक-स्टार स्पोर्ट्स क्लब के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

 

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,कोषाध्यक्ष सह एनसीए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया,चीफ-मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,क्लब प्रतिनिधि सह सर्विस स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के सचिव गोपाल जी मिश्रा,खिलाडी प्रतिनिधि सुरेन्द्र पांडेय,कन्वेनर मो.आलमगीर,फैसल गनी,वरिष्ठ खिलाड़ी संजय कुमार टुन्ना,गुलाब खान सहित सैकड़ों खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 9 = ?