Loading Now
×

किशनगंज लीग:-फ्रेंड एलेवन जूनियर ने स्ट्रांग क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया।

Khelbihar.Com

Kishanganj:जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला जिला लीग B division का मुकाबला बीते सोमवार को स्ट्रांग क्रिकेट क्लब बनाम फ्रेंड एलेवन जूनियर के बीच 25-25 ओवर का खेला गया जिसमें स्ट्रांग क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया .

पहले बल्लेबाजी करते हुए स्ट्रांग क्रिकेट क्लब ने 15. 5 ओवर में 10 विकेट पर 119 रन बनाए जिसमें मुंतजीर ने 24 सचिन ने 20 रन का योगदान दिया वही फ्रेंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए मिथुन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके एवं मुनव्वर ने दो विकेट झटके।

119 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ़्रेंड्स टीम 23 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें चांद ने 28 ओर रोहित ने 26 रन का योगदान दिया वही स्ट्रांग कि ओर से बौलिंग करते हुए नाबिल ने 3 ओर मुंतजिर ने 1 विकेट लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए मिथुन को मैन ऑफ द मैच चुना गया कल के अंपायर थे गणेश साह और एमडी अवैस स्कोरर फैजान मुर्तुजा ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 7 = ?