किशनगंज लीग:-आर्यन क्रिकेट क्लब की धमाकेदार 5 विकेट से जीत।
Khelbihar.com
Kishanganj:किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आर्यन क्रिकेट क्लब ने हॉस्पिटल रोड क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हॉस्पिटल रॉड सीसी की टीम 25 ओवर में 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें साहेब 21 रन,रितिक 15 रन बनाएं।गेंदबाजी में रवि और रितिक को 2-2 विकेट मिला।
115 रनों के लक्ष्य के जबाब में आर्यन सीसी की टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट खो कर लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमे शशि 31,सोनू कुमार 23 रन बनाए।गेंदबाजी में अर्णव को 2 विकेट मिला।मैन ऑफ द मैच अर्णव को दिया गया।
Share this content:



Post Comment