Loading Now
×

किशनगंज लीग:-आजाद के अर्दश्तक(85रन) से जीसीसी विजयी।

Khelbihar.com

Kishanganj:किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग का आज बी- डिवीजन का मैच गाड़ीवान मोहल्ला क्रिकेट क्लब(Gcc) बनाम रेलवे कॉलोनी स्ट्राइकर के बीच 25-25 ओवर का खेला गया रेलवे कॉलोनी स्ट्राइकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे कॉलोनी ने निर्धारित 25 ओवरों में 10 विकेट खोकर 212 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें नावजेश ने 51रन और अमित ने धुआंधार 45 रन बनाएं ।गाड़ीवान मोहल्ला क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए परवेज ने 3 विकेट और सौरव दास ने दो विकेट हासिल किए ।

212 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाड़ीवान मोहल्ला की शुरुआत खराब होने के बावजूद आजाद 47 गेंदो पर 85 रनों के जबरदस्त पारी से जीसीसी ने लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें आजाद के 85 रन अफसर 21 रन बनाएं वहीं रेलवे कॉलोनी स्ट्राइकर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित ने दो और आरजू ने दो विकेट लिए आज के एंपायर थे गणेश साहऔर शाहिद स्कोरर फैजान मुर्तुजा। कन्वेनर वीर रंजन

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 + 2 = ?