कराटे

किशनगंज प्रीमियर लीग के पहले मैच में किशनगंज पैंथर 26 रनों से जीता

किशनगंज:किशनगंज प्रीमियर लीग का उदघाटन मैच आज किशनगंज पैंथर्स बनाम किशनगंज टाइटंस के बीच 21/21 ओवरों का खेला गया जिसमें किशनगंज पैंथर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 21 ओवरों में 7 विकेट खोकर 206 रन बनाए।

पैंथर्स की ओर से कुमार रजनीश ने सर्वाधिक 59 रन 35 गेंदों का सामना कर बनाए तो वहीं रणजीत कुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 51 रन बनाए।पैंथर्स की ओर से आजाद आलम ने 4,तबरेज आलम ने 20,मुरली मनोहर 28,आशिक अली और अभिषेक कुमार दास ने 8-8रन बनाए।जबकि 17 रन बनाकर विजय कुमार नाबाद रहे।किशनगंज टाइटंस की ओर से रेहान,मोनु और वरुण ने दो दो विकेट झटके जबकि सुदर्शन को एक सफलता मिली।

207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस के वरुण राज शून्य पर आउट हुए।इसके बाद अनिवेद व्यास और सुदर्शन की 92 रनों की साझेदारी से मैच का रुख बदलता दिख रहा था किंतु 10 वें ओवर में पीटर मरांडी ने लगातार 2 विकेट झटककर मैच में वापसी करवा दी।इसके बाद रनों की बारिश भी होती रही और विकेटों का पतन भी होते रहा।तीन गेंद शेष रहते टाइटन्स की टीम 180 रन ही बना सकी।

टाइटन्स की ओर से सुदर्शन ने सर्वाधिक 45 रन बनाए।टाइटन्स के वरुण राज शून्य, अनिवेद व्यास ने 34,मुशीर शून्य,गोपाल ने 18,रितिक ने 1,शाहिद ने 18,रेहान ने नाबाद 33 रन,अभिजीत 3,रूपेश 0 तो मोनु 4 रन बनाकर आउट हुए।पैंथर की ओर से पीटर मरांडी ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके तो रोहित दास और तबरेज आलम ने 2-2 विकेट और रणजीत को 1 सफलता मिली। 4 विकेट लेने वाले किशनगंज पैंथर के पीटर मरांडी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ताज ऑटोमोबाइल्स के प्रोपराइटर ताहा युसूफ एवं तलहा युसुफ के सौजन्य से 20 ग्राम चांदी का सिक्का प्रदान किया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

12 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago