कराटे

सहरसा जिला क्रिकेट लीग में कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज ने इलेवन ब्रदर्स को 62 रनों से जीता

सहरसा : जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग 2023-24 का आज का मैच कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज एवं इलेवन ब्रदर्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज ने 6 विकेट के नुकसान पर कप्तान गौरव के 58 रन 32 (बॉल),रौशन राज के 38 रन (28 बॉल),आकाश के 31 रन (35 बॉल),ज्योतिष के 16 रन (18 बॉल) की सहायता से 207 रन बनाया जिसके जवाब में इलेवन ब्रदर्स ने अपने सभी विकेट खोकर श्रवण के 44 रन (43 बॉल),मनीष के 27 रन (23 बॉल),अंकित के 23 रन (36 बॉल) की सहायता से 145 रन ही बना सकी।

इस प्रकार कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज ने इलेवन ब्रदर्स को 62 रनों से पराजित किया।कोशी स्मेशर्स ब्वॉयज की ओर से आकाश ने 5 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट,प्रतीक ने 5 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट एवं गौरव ने 1 विकेट प्राप्त किया जबकि इलेवन ब्रदर्स की ओर से श्रवण ने 5 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट,निखिल ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट,अंकित एवं रहवर ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच के अंपायर बीसीए पैनल के मनोहर कुमार एवं अभिषेक कुमार थे तथा स्कोरर अंकित एवं दर्श थे।

आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, उपाध्यक्ष तपन कुमार डे, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी, कोषाध्यक्ष असफहान खान एवं जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व उपाध्यक्ष मसूद आलम, पूर्व सचिव बादल कुमार, विश्वनाथ कुमार, नसीम आलम, आशुतोष आनंद, सुनील कुमार गुप्ता, सुभाष कुमार, सुमन कुमार झा इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में अमर ज्योति,बिट्टू,निखिल,हर्ष प्रणव, ऋषिकेश,शिवम,रौशन इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

5 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

24 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago