Loading Now
×

स्व० भगवान दत्त मेमोरियल बेगुसराय U-16 ज़िला लीग का आग़ाज़।

बेगूसराय : गढ़पुरा हाई स्कूल के मैदान में बेगुसराय ज़िला क्रिकेट एशोसिएशन के द्वारा आयोजित स्व० भगवान दत्त मेमोरियल अंडर 16 ज़िला लीग का उद्घाटन गढ़पुरा प्रखंड के बीडीओ, थाना प्रभारी एवं प्रमुख ने फ़ीता काटकर किया।

मौक़े पर मौजूद पूर्व ज़िला परिषद अध्यक्ष श्री मति इन्दिरा देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रोत्साहित किया। अंडर 16 ज़िला लीग का उद्घाटन मैच छौराही क्रिकेट क्लब बनाम साहेबपूर कमाल क्रिकेट क्लब के बीच खेला जा रहा है।

इस मुक़ाबले में साहेबपुर कमाल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फ़ैसला लिया। छौराही ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट गँवाकर 368 रनो का विशाल लक्ष्य साहेबपर कमाल टीम को दिया। छौराही के ओर से अंकुश ने सर्वाधिक 107, पुष्पम ने 52 व अंकित मेहरा ने 47 रन बनाए। साहेबपुर कमाल के गेंदबाज़ नवीन और आदित्या ने 3-3 विकेट झटके।

ज़बाब में उतरी साहेबपुर कमाल की टीम ने 18वें ओवरों में महज़ 79 रनो पर ढेर हो गई, छौराही के मनीष पासवान ने 6 विकेट झटके। यह मैच छौराही ने 288 रनो से जीत लिया। मेन ऑफ़ दि मैच पुरस्कार मनीष पासवान को मिला जिन्होंने 6 विकेट झटके।

इस उद्घाटन मैच समारोह में अंचलाधिकारी मो० आफ़ताब आलम, थाना प्रभारी मनीष आनंद, प्रमुख आमोल देवी, दूनही पंचायत के मुखिया शोभा रानी, सुनील चौधरी, मनोज यदुवंदु, दीपक कुमार, गढ़पुरा क्रिकेट क्लब के सचिव महेश दत्त एवं अन्य मौजूद थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
11 + 9 = ?