लातेहार । स्कूली क्रिकेट लीग का पंद्रहवीं मैच शेरशाह जूनियर ताथा आर सी सी के बीच खेला गया । जिसमे आर सी सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 98 रन बनाए । जिसमे सचिन सिंह ने 33 रन का योगदान दिया । शेरशाह जूनियर ओर से नितेश कुमार 3 प्रोमिस ताथा राहुल ने दो दो विकेट चटकाए ।
लक्ष्य कि पीछा करने उतरी शेरशाह जूनियर ने पंद्रहवी ओवर में ही 2 विकेट खोकर 99 रन ही बनाकर मैच को जीत लिया । जिसमे रौशन कुमार नाबाद 43 , अर्णव सिंह नाबाद 29रन का योगदान दिया । आर सी सी की ओर से अनीश अंसारी ताथा अंकित श्रीवास्तव ने एक एक विकेट चटकाए ।
मैच के अंपायर समरेश बादल ताथा प्रतीक आनंद थे जबकि स्कोरिंग रौनक दुबे ने किया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिक्षक अमूल रत्न दुबे के द्वारा शेरशाह जूनियर के नितेश कुमार को दिया गया ।
वही सोलहवां मैच एल पी एस ताथा शेरशाह 11 के बीच खेला गया । एल पी एस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट के नुकसान पर महज 44 रन ही बनाया। शेरशाह 11 की ओर से नीतीश कुमार ने बेहतर बॉल करते हुए 5, अंकित शुक्ला दो विकेट चटकाए ।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी शेरशाह 11ने तीन विकेट खोकर 7वे ओवर में ही 45 रन बना कर मैच को जीत लिया । एल पी एस की ओर से मो कैफ राजा 2 ताथा अंश कुमार सिंह ने एक विकेट लिया । मैच के अंपायर श्रवण कुमार महाली ताथा धीरेन्द्र सिंह सुरवार थे जबकि स्कोरिंग शाहील ने किया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिक्षक अरुण कुमार सिंह के द्वारा शेरशाह 11 के नीतीश कुमार को दिया गया ।मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह , श्रवण महली ,प्रतीक आनंद , समेत सैकड़ों दर्शक ताथा खिलाड़ी उपस्थित थे ।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…