Loading Now
×

पटना जिला अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल से चयनित 20 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी,PATNA CRICKET NEWS

पटना 20 अगस्त: पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला अंडर-19 बालक वर्ग का ट्रायल आज सम्पन्न हो गया है। ट्रायल से 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया जो बिहार क्रिकेट संघ द्वारा कल से आयोजित अंडर-19 बालक वर्ग के ट्रायल में भाग लेंगे। इसकी जानकारी पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा ने दी है।

उन्होंने कहा” बिहार क्रिकेट संघ द्वारा अंडर-19 वर्ग के मांगे गए 20 खिलाड़ियों लिस्ट, जिला अंडर-19 ट्रायल से चयनित 20 खिलाड़ियों की लिस्ट को बीसीए को भेज दिया गया है। इन्ही खिलाड़ियों में बीसीए के अंडर-19 ट्रायल में भाग लेने दिया जायेगा। खिलाड़ियों का चयन जूनियर सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन नागेंद्र रस्तोगी ,सदस्य राजीव रंजन ,धनंजय कुमार ,राजेश राणा और ओमप्रकाश के देख-रेख में किया गया।

चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार से है:

वेदांत चौबे ,रुपेश कुमार ,यशश्वी शुक्ला ,विराट पांडेय ,राहुल रतन ,अमृतांशु राज ,अक्षत मिश्रा,सूर्यांश राज,प्रकश कुमार ,अमन गोश्वामी ,अमन सिंह ,शाहिल राज ,अंकित सोलंकी ,नावेद मलिक,हर्ष वर्धन ,मो याक़ूब ,गुलशन कुमार ,शांतेन्दु चंद्रा ,सौरभ प्रकाश ,आकाश वर्मा ,सिद्धार्थ राय।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 − 8 = ?