Loading Now
×

बिहार सी के नायडू अंडर-25 चयन ट्रायल के लिए मधेपुरा के खिलाड़ियों की सूची जारी

मधेपुरा 08 दिसंबर: बिहार क्रिकेट संघ पटना द्वारा मोइनुल हक़ स्टेडियम पटना में आयोजित सी के नायडू अंडर-25 क्रिकेट टूर्नामेंट चयन ट्रायल के लिए जिला क्रिकेट संघ मधेपुरा ने अपने चार खिलाड़ियों की सूची जारी की है।

जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भारत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले प्रदर्शन के आधार पर सभी खिलाड़ियों का चयन किया गया है जो कि 09 दिसंबर 2021 को सुबह 9 बजे मोइनुल हक़ स्टेडियम पटना में रिपोर्ट करेंगे ।

खिलाडियों के नाम इस प्रकार है :
1. एहशान अंसारी
2. अयान कुंवर
3. जिशु क़ुरैशी
4. अमरदीप आर्य
जिला क्रिकेट संघ मधेपुरा के अध्यक्ष भारत भूषण , संयुक्त सचिव संजीव कुमार “बंटू” एवं संघ के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता,खेलप्रेमी गुलजार कुमार “बंटी” एवं वरिष्ठ खिलाड़ी गौरीशंकर टुनटुन ने  सभी खिलाड़ी को बधाई के साथ शुभकामनाएं दी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 7 = ?