किशनगंज जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एकतरफा मुकाबले में लोहार पट्टी क्रिकेट क्लब विजयी
किशनगंज 27 दिसंबर: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लिग 2021-22 ए डिवीजन का दूसरा मुकाबला लोहार पट्टी क्रिकेट क्लब बनाम स्ट्रांग क्रिकेट क्लब के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया। लोहार पट्टी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया
और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 3 विकेट खोकर 200 रन बनाए जिसमें सूरज मंडल ने 68 गेंदों में 61 रन रितेश चौरसिया ने 33 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया वही स्ट्रांग क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सिकंदर ने दो विकेट एवं सौरव दास ने 1 विकेट हासिल किए .
201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्ट्रांग क्रिकेट क्लब 20.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी जिसमें मुबारक द्वितीय ने 28 गेंदों में 39 रन एवं सिकंदर ने 18 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया वही लोहार पट्टी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष ने 3 विकेट एवं सुनील ने दो विकेट हासिल किए .
नाबाद 61 रन बनाने वाले लोहार पट्टी क्रिकेट क्लब के सूरज मंडल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया मैन ऑफ द मैच सूरज मंडल को छात्र नेता विक्की ठाकुर ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आज के अंपायर थे तारकेश्वर पोद्दार एवं फैजल खान स्कोरर गुल फराज ग्राउंड मैन हैबिट ,संयोजक वीर रंजन उपस्तिथि थे .
Share this content:



Post Comment