Loading Now
×

देख लीजिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष का कारनामा : रितेश कुमार

पटना : कटिहार जिला क्रिकेट संघ के रितेश कुमार ने बीसीए अनोखो कारनामो का ख़ुलासा किया है उन्होंने बीसीए के कार्यों पर सवाल उठाया है जैसा की उठता ही रहता है तथा उन्होंने एक प्रेस विग्यप्ति के माध्यम से बताया है कि “

बीसीसीआई के सारे ऑफिशल्स देख लीजिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष का कारनामा पहले तो अपने वेबसाइट पर 6 अगस्त को इस सीजन के लिए सिलेक्टर्स सपोर्ट स्टाफ के लिए बड़ी ही धूमधाम से विज्ञापन निकलते हैं पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी श्री राजेश चौहान श्री गणेश डोडा तथा प्रथम श्रेणी क्रिकेटर बिहार के 100 मैच खेलने वाले श्री सुनील कुमार तथा श्री उज्जवल दास जैसे नामचिन क्रिकेट खिलाड़ी अपना इंटरव्यू बीसीए के कार्यालय में उपस्थित होकर दे देते हैं।

लेकिन इन सबसे ऊपर वरीयता किसको दी जाती है तथा उनको चुन भी लिया जाता है जिन चयनकर्ताओं की नियुक्ति बीसीए ने किया उनका प्रोफ़ाइल राजेश चौहान गणेश डोडा एवं उज्जवल दास कैसे खिलाड़ी से बड़ा है। एक बात और है लोढ़ा कमेटी के हिसाब से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में इन पदों पर चुनाव के लिए कोई भी सीएससी नहीं बना है जिसकी जांच होनी चाहिए।

इन धुरंधरों को हटाकर किस प्रकार उन लोगों को वैल्यू दी जाती है तथा उनका चुनाव भी कर लिया जाता है यह है बिहार क्रिकेट एसोसिएशन लेकिन दुख इस बात का है,की इनका पैरेंट बॉडी बीसीसीआई अभी तक मौन धारण किए हुए हैं कुछ तो घोटाला है क्या आपको लगता है बिहार क्रिकेट एसोसिएशन बिहार के क्रिकेट के विकास के लिए खिलाड़ियों के भविष्य के लिए थोड़ा भी सीरियस है।

एक बात और कहना है करोड़ों में बीसीसीआई बिहार क्रिकेट को फंड दे रही है,क्रिकेट के नाम पर क्या कभी भी उसका हिसाब ले रही है बीसीसीआई क्रिकेट खिलाड़ियों के विकास के लिए बिहार में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए जो पैसा आ रहा है वह कहां जा रहा है अगर आप थोड़ा भी सीरियस है तो जिस ऑडिट कंपनी को बीसीसीआई ने बहाल किया है उसको बिहार भेज कर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का अकाउंट की जांच कर ले क्योंकि बीसीसीआई की चुप्पी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष को एक निरंकुश शासक के रूप में स्थापित कर रहा है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 + 2 = ?