धनबाद : धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार अब झारखण्ड बार काउंसिल के सदस्य चुने जा चुके है जी हाँ झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता मनोज कुमार झारखंड बार काउंसिल के सदस्य चुन लिए गए हैं। दूसरी वरीयता के वोटों की गणना में मंगलवार को मनोज कुमार 676 वोटों का कोटा पार कर लगातार दूसरी बार काउंसिल के सदस्य चुने जाने का गौरव हासिल किया।
मनोज कुमार धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं। झारखंड के पूर्व अभियंता प्रमुख व समाजसेवी डॉ सीके सिंह के पुत्र मनोज कुमार की इस सफलता पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव बिनय कुमार सिंह ने कहा कि यह उनके नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने इसे धनबाद के अधिवक्ताओं व अधिवक्ता खिलाड़ियों की जीत बताया है। उन्हें बधाई देने वालों में डीसीए के जावेद खान, संजीव झा, रविजीत सिंह डांग, मनोज कुमार सिंह, उत्तम विश्वास, ललित जगनानी, बाल शंकर झा, बीएच खान, राजन सिन्हा, संजीव राणा, डॉ राज शेखर सिंह, द्वारिका तिवारी व अन्य शामिल हैं।
Share this content:
देवघर : स्थानीय कमल कांत नरौने स्टेडियम देवघर स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में देवघर…
पटना, 14 जुलाई। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन…
खगड़िया, बिहार। वर्ष 2010 में स्थापित सेंगर क्रिकेट एकेडमी, खगड़िया पिछले कई वर्षों से जिले…
नालंदा : बीसीसीआई के घरेलु सत्र 2026-27 की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से अक्टूबर 2026 से…
पटना। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रीकृष्णा क्रिकेट मैदान, खेमनीचक में आयोजित प्लानेट…
बक्सर : जिला बॉल बैडमिंटन संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ…