Loading Now
×

विजय मर्चेंट:- बिहार की पहली पारी 148 पर सिमटी, झारखण्ड के गौतम ने लिए 5विकेट।

Khelbihar.com

पटना : स्थानीय उर्जा स्टेडियम में विजय मर्चेंट U-16 टुर्नामेंट के अंतिम मैच में बिहार की पहली पारी 71 ओवर में 148 के स्कोर पर सिमट गयी. इस मैच में झारखण्ड ने टॉस जीता और बिहार के बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया.

बिहार की ओंर से बल्लेबाजी करते हुए यशराज सिंह 12, ओम जी राज 23 , राजपाल चौधरी – 37, श्रीनिवास 29, अभिषेक आनंद 15 , हर्षित 3, रौशन 3 , आदित्या 10 , वाशुदेव 6 और बादल कनुजिया ने 7 रन बनाये. झारखण्ड की और से हर्ष देव गौतम ने 5, अंशु सिंह 3 और आशीष चौबे ने एक विकेट लिए, जबकि एक खिलाडी रन आउट का शिकार हुआ.

इसके बाद खेलने उतरी झारखण्ड की टीम पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान 57 रन बना चुकी है, झारखण्ड के शिखर 23, कुमार सुवर्ण 23 रन बनाकर खेल रहे है, झारखण्ड का एकमात्र विकेट अभिनव 5 रन बनाकर आउट हुआ , जिसे अभिषेक ने बोल्ड किया. गुरुवार को मैच का दूसरा दिन है.  

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 6 = ?