Loading Now
×

फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता की हुई बैठक

बक्सर : आज बक्सर में स्थित रेड क्रॉस के प्रांगण में फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए एक बैठक आयोजित की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार राय ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार भी प्रतियोगिता T20,कलर ड्रेस, एवं सफेद गेंद से कराया जाएगा। प्रतियोगिता यूट्यूब से लाइव प्रसारण और थर्ड अंपायर की व्यवस्था की जाएगी।

फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम निम्न है।

1.धनबाद रेलवे
2. दानापुर रेलवे
3. आजमगढ़
4. वाराणसी
5. मुजफ्फरपुर
6. गया
7. भदोही
8. फैज एकादश बक्सर की टीमें भाग ले रही हैं। बैठक में इंद्र प्रताप सिंह, सेठ छन्नूलाल, बक्सर चेयरमैन नियमतुल्ला फरीदी, मनोज राय, मनोज अग्रवाल, गुड्डू सिंह, अजय मिश्रा , सुरेश अग्रवाल, फरह अंसारी, पंकज वर्मा, मनीष कुमार, राजेश यादव एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
9 + 2 = ?