49
सारण : जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट, C.O.M की बैठक आज संघ की अध्यक्षा आदरणीया श्रीमती इंदु कुमारी उर्फ अन्नू सिंह जी के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सारण जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा (AGM) की बैठक दिनांक 15 जून को आयोजित की जाएगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्षा श्रीमती इंदु कुमारी उर्फ अन्नू सिंह, उपाध्यक्ष उज्जवल मिश्रा, संयुक्त सचिव धर्मजय कुमार, कैसर अनवर एवं संजय कुमार उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी AGM की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

Share this content: