कराटे

बीसीए इंटर जोनल ट्रायल मैच में मिथिला और वेस्ट जोन का दबदबा।

पटना। बीसीसीआई द्वारा आगामी आयोजित होने वाली वीनू मांकड़ अंडर-19 घरेलू टूर्नामेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली बिहार टीम का गठन को लेकर आज दिनांक 8 मार्च को बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में अंतर जोनल ट्रायल मैच का आयोजन राजधानी के स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम और सोनपुर खेल मैदान में किया गया।

जिसकी जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि आज पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में सेंट्रल जोन और मिथिला जोन के बीच मुकाबला खेला गया।जिसमें मिथिला जोन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।  बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल जोन की टीम अनिकेत कुमार के 67 गेंदों पर 5 चौके और तीन छक्कों के सहारे 69 रनों की अर्धशतकीय पारी, गुलशन कुमार के 25 रन, राजा कुमार के 22 रन और विश्वजीत के 11 रनों के सहारे निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट खोकर 187 रन बनाए और मिथिला जोन के सामने जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य रखा।मिथिला की ओर से गेंदबाजी का भार संभाल रहे राहुल किशोर ने 7 ओवर में दो मैडेन के साथ केवल 16 रन खर्च कर चार बहुमूल्य विकेट झटके।जबकि विशाल राज, प्रेम प्रियांक, देवांग और आर्या को एक-एक सफलता हाथ लगी।

जवाब में मिथिला जोन के बल्लेबाज आयुष ने 90 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के के सहारे 86 रन बनाए।
जबकि भरत कुमार ने 42 रन और आदित्य ने 19 रनों का योगदान देते हुए टीम को 39.2 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।वही सेंट्रल जोन के गेंदबाज नवनीत और सुमित ही सफल गेंदबाज रहे जिन्हें 1-1 सफलता हाथ लगी और मिथिला जोन ने सेंट्रल जोन को 7 विकेट से पराजित कार इस मैच को अपने नाम कर लिया।वेस्ट जोन और मगध जोन के बीच आज का दूसरा मुकाबला सोनपुर के खेल मैदान में खेला गया।जिसमें वेस्ट जोन ने मगध जोन को 19 रनों से मात देते हुए इस मैच को अपने नाम कर लिया।

वेस्ट जोन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और अभिषेक कुमार के 96 गेंदों पर 50 रन की अर्धशतकीय पारी, मनीष कुमार यादव के 102 गेंदों पर 43 रन की पारी और राजू कुमार के 14 रन की उपयोगी पारी के सहारे 47 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 150 रन बनाए और मगध जोन के सामने जीत के लिए 151 रनों का लक्ष्य रखा।इससे पहले मगध जोन के गेंदबाज मोहम्मद आकिब ने 30 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट झटके।जबकि राजपाल ने 20 रन देकर तीन सफलता हासिल की और सूरज विजय को एक सफलता हासिल हुई।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मगध जोन की पूरी टीम वेस्ट जोन के फिरकी गेंदबाज प्रशांत श्रीवास्तव के सामने असहज दिखे और प्रशांत ने 10 ओवरों में दो मैडेन ओवर के साथ किफायती गेंदबाजी करते हुए एक 30 रन देकर सर्वाधिक 6 विकेट झटकते हुए मगध जोन की पारी को तहस-नहस कर दिया जिसका साथ आरिफ रिजवान ने 10 ओवर में 18 रन देकर दो सफलता हासिल कर दिया।जबकि अंकुर राय और राजू ने एक-एक विकेट झटकते हुए मगध जोन को 131 रन पर समेट दिया और इस मैच को 19 रन से जीत दर्ज कर अपने नाम कर लिया।
मगध जोन की ओर से दीपक यादव ने 36 रन, आर्यन ने 24 रन, यशराज सिंह ने 13 रन , नमन ने 14 रन और राज्यपाल ने 15 रनों का योगदान दिया। लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम जीत दिलाने में नाकाम रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

3 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

22 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago