Loading Now
×

वेस्ट चंपारण जिला लीग में रोहित के अर्धशतक से मॉडर्न क्रिकेट क्लब विजयी

बेतिया 21 मार्च: राम लखन सिंह यादव कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट संघ लीग में आज 11 स्टार लोरिया और मॉडर्न क्रिकेट क्लब बेतिया के बीच खेला गया

आज सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मॉडर्न क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में आठ विकट के नुकसान पर186 रनों का लक्ष्य रखा मॉडर्न क्रिकेट क्लब की ओर से सुजीत ने 33 रोहित ने शानदार 62 रन 55 गेंद बनाए 11 स्टार लौरीया की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रवीण ने 3और आशु ने 3 विकेट लिया

जवाब में खेलने उतरी 11 स्तर लोरिया की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही अभी तक के मैचों में लोरिया ओर से अच्छी बल्लेबाजी करने वाले परवीन कुमार आज मात्र 9 रन बनाकर आउट संदीप ने कोशिश की लेकिन वह भी ज्यादा देर नहीं टिक सके मध्य क्रम के बल्लेबाज विशाल ने20 अरविंद ने 38और विक्की ने 24 रन बनाए तमाम कोशिशों के बावजूद 11 स्टार लोरिया की टीम 175 रन बना सकी इस तरह मॉडर्न क्रिकेट क्लब ने मैच 11 रन से जीता मॉर्डन की ओर से पितांबर ने 3 राजा 2 और खालिद ने 2 विकेट लिए रोहित को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैंने ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 × 3 = ?