Loading Now
×

मोहित के शानदार गेंदबाजी व आयुष के नाबाद अर्धशतक ने दिलाया बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी को बड़ी जीत

पटना : आज हिलसा क्रिकेट मैदान पर बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी और एस के पी क्रिकेट अकैडमी के बीच 50-50 ओवरों का एकदिवसीय प्रदर्शनी किक्रेट मैच का आयोजन किया गया!

बसावन पार्क क्रिकेट अकैडमी की टीम मोहित झा के शानदार ऑफ स्पिन गेंदबाजी 4/38(8) और आयुष पटेल के लगातार दूसरे कठिन परिस्थिति में लगाए गए नाबाद अर्धशतक 76(94) रनों की बदौलत एस के पी क्रिकेट अकैडमी को 4 विकेट से पराजित किया!

टॉस जीतकर एस के पी क्रिकेट अकैडमी की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कप्तान यश प्रताप के लगातार दूसरे अर्धशतक 60 रन 52 गेंदों पर और सोनू 28 रन और प्रखर ग्यान 26 रनों के बदौलत 190 रनों का स्कोर बनाया! बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी के लिए मोहित झा ने 4 विकेट,अरव झा और सुशील यादव ने 2-2 विकेट प्राप्त किये!

रनों का पीछा करते हुए बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी की टीम आयुष पटेल के नाबाद 76(94)रन, अभ्युदय के 28 रन और रवि राज के 16 रनों के बदौलत 38.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाकर कर मैच जीत लिया।
एस के पी क्रिकेट अकैडमी के लिए आयुष प्रकाश सिंह ने 3 विकेट प्राप्त किए। बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के मोहित झा को शानदार गेंदबाजी (4 विकेट) के लिये मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया!

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 + 3 = ?