Loading Now
×

स्वर्गीय मोतिउर रहमान टूर्नामेंट:-मेजबान ढाका सीतामढ़ी को 44 रनों से हराकर सेमीफाइनल में,

Khelbihar.com

Dhaka:विजयी क्रिकेट क्लब,ढाका द्वारा आयोजित स्वर्गीय मोतिउर रहमान मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज तीसरा मुकाबला विजयी क्रिकेट क्लब ढाका एवं सीतामढ़ी क्रिकेट एसोसिएशन सीतामढ़ी के बीच में खेला गया।

जिसमें विजयी क्रिकेट क्लब ढाका ने सीतामढ़ी को 44 रनों से पराजित किया टॉस जीतकर सीतामढ़ी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। विजयी क्रिकेट क्लब ढाका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन बनाएं विजयी क्रिकेट क्लब ढाका के तरफ से अंकेश सिंह ने 33 तारिक जमील ने 26 मुकेश कुमार ने 24 रनों का योगदान दिया वही सीतामढ़ी के तरफ से प्रफुल्ल जाने दो विपुल कृष्णा ने दो विकास एवं नीतीश ने एक-एक विकेट प्राप्त किए।

147 दोनों के लक्ष्य पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की टीम 19 ओवर में 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई सीतामढ़ी के तरफ से सनी ने 22 विपुल की 22 मुकेश कुमार ने 21 रनों का योगदान दिया ढाका के तरफ से गेंदबाज राजू यादव ने 3.5 ओवर में 5 रन देकर 4 विकेट हासिल किए वही तारिक जमील को तीन सफलता मिली राजू यादव को बेहतरीन बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजद के युवा जिला अध्यक्ष हामिद रजा राजू के हाथों दिया गया।अंपायरिंग अशरफ खान और टीपू सिंह,स्कोरिंग शाहबाज और परवेज आलम ने की,कॉमेंट्री अब्दुल रहमान और असलम ने की।

कल अंतिम लीग मैच बेतिया और मधुबनी के बीच खेला जाएग।

इस अवसर पर मुख्य पार्षद पति मोतिन आलम, विजय क्रिकेट क्लब ढाका के पूर्व खिलाड़ी पप्पू चौधरी, संजय सिंह,सुरेंद्र यादव, वकार आलम खान, प्रदीप कुमार मुन्ना,हारुण खा,इम्तेयजुल हक़,सिकन्दर आज़म, शमशेर आलम, जारुण खान, शाहिद आलम, आले खान,शाहिद खान,रिज़वान,साहेब,इश्तेयाक,दानिश सहित आदि लोग मौजूद थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 + 7 = ?