कराटे

मोतिहारी के बादल कनौजिया खेलेंगे वीनू मांकड़ अंडर -19 ट्रॉफी, बिहार टीम चयन

मोतिहारी : बीसीसीआई के अंतर्गत होने वाले अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी (वनडे)के लिए 17 सदस्यीय बिहार टीम की घोषणा हो गई हैं।पू.चम्पारण जिला के खिलाड़ी बादल कनौजिया इस टीम के हिस्सा होंगे।बीसीए के चयनकर्ताओं ने बतौर ऑलराउंडर उन्हें टीम में जगह दिया हैं।जिला के क्रिकेट जगत एवं इससे जुड़े लोगो तथा खेलप्रेमियों के लिए यह गर्व की बात हैं।

ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनारपटी मोतिहारी निवासी बादल कनौजिया(17 वर्ष) एक युवा प्रतिभावान खिलाड़ी हैं।पहले भी उसने एसजीएफाई (U-14 और U-17) टूर्नामेंट के लिए बतौर कप्तान पू.चम्पारण टीम का प्रतिनिधित्व किया हैं जिसमे U-14 वर्ग में पू.चम्पारण की टीम स्टेट चैंपियन भी हुई थी।साथ ही पूर्व में बीसीसीआई के अंतर्गत होनेवाले विजय मर्चेंट ट्रॉफी(U-16) और कूच बिहार ट्रॉफी(U-19) के लिए भी बादल कनौजिया ने बिहार टीम का प्रतिनिधित्व किया हैं।

ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन से सम्बद्ध कनौजिया क्रिकेट एकेडमी में बादल ने क्रिकेट का मूल-मंत्र अपने पिता सह प्रशिक्षक मनोज कनौजिया(वरिष्ठ खिलाड़ी) के मार्गदर्शन में सीखा हैं साथ ही समय-समय पर जिले के अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी बादल का मार्गदर्शन किया हैं।*

ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन सहित जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने बादल को उसकी उपलब्धि पर बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

9 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago