मुजफ्फरपुर : आज मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत दो मैच खेले गए जिसमे पहले मैच में दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी ने बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी “ब्लू” को 9 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की वही दूसरे मैच में बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी ने दिव्यदृष्टि फाउंडेशन को रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल किए।
आज खेले गए पहले मैच में बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी “ब्लू” ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 22 ओवर में सभी विकेट खोकर 72 रन बनाए जिसमें सफल राज ने सर्वाधिक 20 रनो का योगदान अपनी टीम के लिए दिया वही अंकित ने 11 रन बनाए।गेंदबाजी में दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बबलू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए वही आयुष राज को 3,प्रियम को 1,आदर्श को 1,एवम रिशित को 1 विकेट मिला।
जवाब में खेलने उतरी दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी ने 13 ओवर में ही एक विकेट खोकर जीत के लिए 73 रन बना लिए।दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आर्यन विमल ने नाबाद 25 एवम रिशीत ने नाबाद 24 रन बनाए,अभिनव 10 रन बनाकर आउट हो गए।बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी के तरफ से सफल ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी के बबलू को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए सीनियर क्रिकेटर चिरंजीवी के द्वारा दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्ध सचिन कुमार एवम जिला क्रिकेट संघ से संबद्ध प्राप्त अंपायर आलोक कुमार थे वही स्कोरर अभिषेक कुमार थे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…