बिहार खेल न्यूज़

My Yards 203 रनों से जीतकर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 के फाइनल में

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 (2025-26) के पांचवे संस्करण का पहला सेमी फाइनल मुकाबला Turf Arena और My Yard के बीच खेला गया जिसमें My Yards की टीम ने Turf Arena को 203 रनों से हराया।

आज का मैच My Yard और टर्फ एरिना के बीच खेला गया। My Yard ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाए। My Yard की ओर से राज यादव ने 77 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोर किया। अनंत ने 51 रन, रौनक ने 48 रन और प्रियांशु ने 43 रन बनाए। करण ने 4 ओवरों में 49 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि सौरभ ने 59 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में, टर्फ अरेना की टीम 13.4 ओवरों में केवल 71 रन ही बना सकी और My Yard की टीम ने 203 रनों से मैच जीत लिया। इशांत ने 14 रन, रितिक ने 3 विकेट और सुमित ने 2 विकेट लिए। विजेता टीम के रौनक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इसस पहले SSR क्रिकेट क्लब, सारण के सचिव अनूप कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर सोनपुर के समाज सेवक अरविन्द सिंह, राहुल सिंह, गोलू सिंह, अभिनव कुमार, हेमन टॉफी के खिलाडी प्रवीण सिंह, प्रिंस कुमार और बिहार अंडर 19 के पुर्व खिलाडी रंजन राॅय आदि उपस्थित रहे।

संक्षिप्त स्कोर

My Yard: 20 ओवर मे 274 रन 6 विकेट, राज यादव 77 रन, अनंत 51 रन, रौनक 48 रन, प्रियांशु 43 रन, अतिरिक्त 25, करण 2/49, सौरभ 2/59.

Turf Arena: 13.4 ओवर में 71 रन 10 विकेट, ईशांत 14 रन अतिरिक्त 10, रितिक 3/16, सुमित 2/19.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

2 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

2 days ago

BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…

2 days ago

अरवल जिला क्रिकेट संघ के चुनाव संपन्न,धर्मवीर पटवर्धन सचिव निर्वाचित।

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…

4 days ago

श्रेष्ठ सुमन के आगे रेड के बल्लेबाज हुए बेबस,सीएबी ब्लू ने 71 रन से जीती।

पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…

5 days ago

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए सीतामढ़ी की शांभवी व रिया पुणे रवाना।

सीतामढ़ी : जिले के लिए एक बार फिर गौरव का अवसर है। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ…

7 days ago