पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम बरका बगीचा स्थित SSR के टर्फ विकेट के मैदान पर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 (2025-26) के पांचवे संस्करण का पांचवां मुकाबला हिल्स वाॅली इंटरनेशनल स्कूल, सोनपुर और My Yards, पटना के बीच खेला गया जिसमें My Yards की टीम ने हिल्स वाॅली इंटरनेशनल स्कूल को 1 विकेट से हराया।
आज का पहला मैच हिल्स वाॅली इंटरनेशनल स्कूल, सोनपुर बनाम My Yards के बीच खेला गया। हिल्स वाॅली इंटरनेशनल स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 130 रन 10 विकेट पर बनाई। हिल्स वाॅली के लिए सर्वाधिक वैभव 50 रन बनाए। मोनू ने 3.4 ओवर में 12 रन खर्च कर 5 विकेट लिए वही आयुष ने 4 ओवर मे 33 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाएं। जवाब में खेलने उतरी My Yards ने 19.4 ओवर में 131 रन 9 विकेट पर बना कर 1 विकेट से जीत हासिल कर लिए। हरे राम ने 28 रन और शिवम ने 19 रन बनाये। वहीं रोहित और वैभव ने 3-3 विकेट लिए। विजेता टीम के मोनू को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

इसस पहले SSR क्रिकेट क्लब, सारण के सचिव अनूप कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर सोनपुर के समाज सेवक अरविन्द सिंह, राहुल सिंह, गोलू सिंह, अभिनव कुमार, हेमन टॉफी के खिलाडी प्रवीण सिंह, प्रिंस कुमार और बिहार अंडर 19 के पुर्व खिलाडी रंजन राॅय आदि उपस्थित रहे।
संक्षिप्त स्कोर
हिल्स वाॅली इंटरनेशनल स्कूल: 19.4 ओवर में 130 रन पर 10 विकेट, वैभव 50, आर्यन 26 अतिरिक्त 7, मोनू 5/12, आयुष 3/33.
My Yards: 19.4 ओवर मे 131 रन 9 विकेट, हरे राम 28 रन, शिवम 19, अविनाश 10 अतिरिक्त 22, रोहित 3/17, वैभव 3/28.
Share this content: