Loading Now
×

नालंदा जिला जूनियर लीग NDJL -2024 में नालंदा ए तथा नालंदा सी को मिली जीत।

नालंदा : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के तत्वाधान में आयोजित नालंदा जिला जूनियर लीग NDJL 2024 में आज दो मैच खेले गए।

मैच -1

नालंदा ए बनाम नालंदा एफ । जिसमे नालंदा ए को 5 विकेट से जीत मिली।नालंदा एफ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 125 रन बनाये जिसने प्रतिक 42 रन, ममता रॉय 23 रन, रोहित 15 रन, अर्जुन और हर्ष ne10-10 रन का योगदान दिया। उज्जवल 19+1 तथा आदित्य ने 19/1विकेट लिए।

IMG-20260324-WA0012 नालंदा जिला जूनियर लीग NDJL -2024 में नालंदा ए तथा नालंदा सी को मिली जीत।

जवाब में खेलने उतरी नालंदा ए ने कांटे के मुकाबले में 5 विकेट गवाकर 19.3 ओवर में लक्ष हासिल कर लिया जिसमे रोहित 30 रन, आदित्य 24 रन, आदित्य राज 15 रन तथा अंकित ने नाबाद 33 रन बनाया। ममता रॉय ने 29/3 तथा प्रतियुस 24/1 विकेट लिए।

मैच -2

दूसरा मैच नालंदा एच बनाम नालंदा सी के बीच खेला गया जिसमे नालंदा सी ने 66 रनो से जीत दर्ज की।

नालंदा सी ने पहलें बल्लेबाजी करते हुए हिमांशु 59 रन, अमन 46 रन और पियूष 10 रन की मदद से 20 ओवर में 169 रन बनाये। सुलेन्द्र ने 31/2 विकेट लिए। जवाब में नालंदा एच ने 20 ओवर खेलने के बाद 7 विकेट खोकर मात्र 83 रन ही बनाये। नालंदा सी ने 66 रनो से मैच जीत लिया। सुलेन्द्र 21 तथा मनीष ने 13 रन बनाये। मो सैम 14/2 और रामा शंकर 6/2 विकेट लिया।

महिला खिलाड़ियों की संख्या कम होने के कारण NDJL -2024 नमें नालंदा की महिला खिलाड़ियों को भी मौका दिया जारहा है जिससे की नालंदा की महिला खिलाड़ियों के खेल में सुधार लाया जा साके।

निर्णायक :

परवेज़ मुस्तफा और मो सब्बीर

स्कोरर : क्षितिज प्रियदर्शी

थर्ड अम्पायर : बिक्रम सोलंकी

ओवज़र्वर : सिकंदर यादव

इस मौके पर आयोजन प्रभारी दीपक कुमार, एस एम जावेद इक़बाल, अंकित, मनीष, हैंगार अली, संतोष पांडेय इत्यादि मौजूद रहे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 2 = ?