Loading Now
×

नालंदा इंस्टिट्यूट ऑफ़ क्रिकेट एक्सीलेंस का हुआ उद्धघाटन

नालंदा : नालन्दा जिला के बिहार शरीफ सोहसराय में एक क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ किया गया है, जिसमे क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालन्दा के कोषाध्यक्ष परवेज मुस्तफा, संयुक्त सचिव विजय कुमार, अविनाश अवि (ESC अकादमी डायरेक्टर ), राजकुमार (वरिष्ठ खिलाड़ी),दीपक कुमार, विन्नी रॉय, कोच विजय कुमार सिंह मौजूद रहें । इसके साथ ही खिलाड़ियों को एकेडमी का ड्रेस भी दिया गया।

नालंदा इंस्टिट्यूट ऑफ़ क्रिकेट एक्सीलेंस के डायरेक्टर मुन्ना कुमार सिंह ने कहा कि हमारे क्रिकेट अकादमी में खिलाड़ियों को BCCI लेवल के कोच के द्वारा प्रशिक्षण कराया जाता है।

वहीं नालन्दा इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट एक्सेलेन्स में नामांकन के लिए सितंबर महीने में विज्ञापन के माध्यम से एक ट्रायल का आयोजन होगा उसी आधार पर फ्री एडमिशन होगा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 2 = ?