Loading Now
×

नालंदा जिला अंडर -16 जूनियर लीग में अक्षत के अर्धशतक से नालंदा येल्लो विजयी

नालंदा : स्थानीय एनसीए मैदान, बड़ीदरगाह में नालंदा जिला अंडर 16 जूनियर लिग 2023-24 का दुसरा मैच नालंदा ब्लू तथा नालंदा येल्लो को बीच खेला गया। नालंदा ब्लू ने टॉस जितकार पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्की 24 रन, रौनक 23 रन, राजगुरु 17 रन के योगदान से 8 विकेट खोकर 123 रन बनाये। जवाब में खेलने उत्तरी नालंदा येल्लो की टीम ने अक्षत के नाबाद 65 रन तथा आज़ाद के नाबाद 24 रन हिमांशु 16 रन के योगदान से ये मैच 8 विकेट से जीत लिया।

गेंदबाज करते हुए नालंदा येल्लो की ओर से अनीश 4 ओवर 13 रन 2 विकेट, एच के आर्या 4 ओवर 11 रन 2 विकेट, आयुष 4 ओवर 21 रन 1 विकेट, नालंदा ब्लू की ओर से राणा शंकर ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए।।
इस मोके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सचिव जावेद इक़बाल ने बताया की कुल 6 टीमो को 3-3 की दो ग्रुप में बनता गया हैँ दोनों ग्रुप की टॉपर दिनांक 7 जनवरी 2023 को होने वाले फाइनल खेलेंगे।

मैच के अम्पायर परवेज़ मुस्तफा तथा साफा रिज़वी थे वहीँ तीसरे अम्पायर के रूप में शमशेर खान ने अपना योगदान दिया। नालंदा के संयुक्त सचिव सुजीत कुमार को लिग का संयोजक बनाया गया हैँ। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष अजय कुमार, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, क्लब प्रतिनिधि गोपाल कुमार, शारिक, अखिलेश, कुंदन, बंटी, हैदर, रघु, बम्मी इत्यादि मौजूद रहें।

कल का मैच नालंदा ब्लू तथा नालंदा रेड के बीच खेला जायेगा।अतः श्रीमान से विनर्म निवेदन हैँ की अपने दैनिक में स्थान देकर नालंदा जिले के क्रिकेट को अपना सहयोग करें।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 4 = ?