कराटे

एलेवेन स्टार को 1 रन से हराकर नटराज सीसी शिवहर जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में

शिवहर : जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 सिनियर डिविजन के पहले क्वालीफायर मुकाबले में आज टॉस जीतकर नटराज क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

उनका यह निर्णय बिल्कुल गलत साबित हुआ और 30-30 ओवरों के मैच में नटराज क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 21.5 ओवरों में 105 रनों पर ऑल आउट हो गई। एलेवेन स्टार टीम की तरफ से रोहित पटेल ने 3 और कैप्टन मृत्युंजय सिंह ने 2 विकेट लिया।

106 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलेवेन स्टार की शुरुआत भी बेहद हीं खराब रही। एक समय 8वें ओवर में हीं एलेवेन स्टार के 26 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे, लेकिन कैप्टन मृत्युंजय और बाएं हाथ के बल्लेबाज विवेक के बीच 7वें विकेट के लिए एवं 9वें विकेट के लिए पुष्कल एवं सुमित के बीच महत्वपूर्ण साझेदारियों की बदौलत टीम जीत के नजदीक पहुंच गयी, लेकिन नटराज क्रिकेट क्लब के शानदार गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के कारण एलेवेन स्टार की टीम 1 रन पहले हीं ऑल आउट हो गई और नटराज ने आज का यह रोमांचक मैच 1 रन से जीत लिया ।

इस जीत के साथ हीं नटराज क्रिकेट क्लब शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2023-24 के सिनियर डिविजन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी । फाइनल में दूसरी कौन सी टीम होगी, इसका निर्णय 31 जनवरी को होने वाले दूसरे क्वालीफायर मैच से होगा ।नटराज क्रिकेट क्लब की तरफ से 5 ओवरों में 25 रन देकर 3 विकेट लेने वाले आयुष कुमार को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आज के मैच में अंपायरिंग की भूमिका में उत्पल कांत एवं प्रिंस सिंह मौजूद रहे। अयोध्या में श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी खिलाड़ियों में भी दिखी, जब टॉस के समय खिलाङियों द्वारा अपने हाथों में भगवान श्री राम जी का ध्वज रख कर लहराया गया और ईश्वर का आशीर्वाद लेकर मैच प्रारंभ किया गया।

दिनांक 23 जनवरी मंगलवार को लीग के जूनियर डिवीजन का फाइनल मुकाबला एलेवेन स्टार जूनियर एवं सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी जूनियर के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

50 minutes ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago