शिवहर : आज सुबह टॉस जीतकर पिपराही क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 188 रनों का स्कोर खङा किया ।
पिपराही क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी में हर्ष नंद ने 40 एवं मो इंतजार ने 30 रनों की पारी खेली । नटराज क्रिकेट क्लब की तरफ से अमन, गजेन्द्र एवं शिवम् ने 3 – 3 बल्लेबाजों को आउट किया ।
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नटराज क्रिकेट क्लब ने 189 रनों का एक बङा लक्ष्य आसानी से 21.5 ओवरों में प्राप्त कर लिया । टीम की तरफ से मोहित ने 74 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्के की मदद से 105 रनों की शानदार पारी खेली । इस तरह से नटराज क्रिकेट क्लब ने ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया।
नटराज के शतकवीर बल्लेबाज मोहित को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया । आज के मैच में प्रिंस सिंह एवं मो जहांगीर ने अंपायरिंग की। स्कोरिंग पुष्प शेखर और शिवम् के द्वारा किया गया ।
सचिव नवीन कुमार ने बताया कि कल 8 दिसंबर को लीग का 23वां मैच भारती क्रिकेट क्लब और राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…