Loading Now
×

राष्ट्रीय दिव्यांग टी-20 त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज 2 दिसंबर से पटना में

पटना 30 नवंबर:   अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (D.C.C.B.I) द्वारा मान्यता प्राप्त एवं दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार (D.C.A.B) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन आगामी 2 दिसंबर से बिहार के सर्वश्रेष्ठ उर्जा स्टेडियम में आयोजन किया जाएगा I

इस टूर्नामेंट में कुल 3 टीमें भाग लेंगी जो कि बिहार, झारखंड और सौराष्ट्र की ओर से मैच खेलेंगी l सभी टीमों को कुल 2-2 मैच खेलने को मिलेंगे एवं दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 3 दिसंबर को होगा।

सभी मैच रंगीन ड्रेस एवं सफेद बाल से टी-20 प्रारूप में खेले जाएंगे, एवं विजेता उपविजेता को आकर्षक एवं चमचमाती ट्रॉफी व अन्य पुरस्कारों के साथ-साथ तीसरी टीम को भी सांत्वना पुरस्कार से नवाजा जाएगा l इस मैच का प्रसारण यूट्यूब पर लाइव किया जाएगा l

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
3 × 2 = ?