Loading Now
×

वैशाली जिला लीग में नटवर के शतक से विजय स्पोर्ट्स 103 रन से जीता

वैशाली 12 दिसंबर: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के रमना मैदान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला क्रिकेट लीग का आज का मैच विजय स्पोर्ट्स और सूरज देव फाउंडेशन के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर के पहले बल्लेबाजी करने उतरी विजय स्पोर्ट्स का शुरुआत अच्छी नहीं रही 30 रन पर ही 3 विकेट खो दिए , उसके बाद नटवर सिंह 125 रन शिवम कुमार 75 रन ने पारी को संभाला , निचले क्रम में दक्ष 52 रन ने तेज पारी खेलकर टीम का स्कोर निर्धारित 30 ओवर में 310/7 का स्कोर खड़ा किया । सूरज देव फाउंडेशन की तरफ से वीरेंद्र कुमार 4 विकेट , नीरज कुमार 1 विकेट लिए,

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूरज देव फाउंडेशन के दोनों सलामी बल्लेबाज पंकज 43 रन , मनीष 22 रन सधी शुरुआत की , इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद प्रियांशु कुमार 49 को छोड़ कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए, पूरी टीम 30 ओवर मै 207/7 रन ही बना पाए । विजय स्पोर्ट्स के तरफ से नटवर सिंह 3 विकेट, प्रांशु 3, विकेट लिए , विजय स्पोर्ट्स के नटवर सिंह को मैन ऑफ द मैच नवाजा गया ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 6 = ?