खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हिस्सा लेंगे नीरज कुमार पप्पू
पटना, 20 जनवरी। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू तमिलनाडु के विभिन्न शहरों में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हिस्सा लेंगे। इस संबंध में भारतीय खो-खो संघ के महासचिव एम एस त्यागी के हस्ताक्षर से पत्र जारी कर दिया गया है।
जारी पत्र के अनुसार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की खो-खो स्पर्धा 26 से 30 जनवरी तक मदुरई में आयोजित की जायेगी। सभी तकनीकी पदाधिकारियों को 24 जनवरी को रिपोर्ट करने को कहा गया है।नीरज कुमार पप्पू को तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किये जाने पर खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और जिला संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
Share this content:



Post Comment