Home Bihar मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में नेहालपट्टी ने बी एन मंडल एकेडमी को 3 विकेट से हराया

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में नेहालपट्टी ने बी एन मंडल एकेडमी को 3 विकेट से हराया

by Khelbihar

मधेपुरा:  जिला क्रिकेट लीग अंतर्गत खेले गए आज के मैच में नेहालपट्टी ने बी एन मंडल एकेडमी को 3 विकेट से हराया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बी एन मंडल एकेडमी की टीम 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 115 रन बनाया।जिसमें कल्बी ने 67 रन जीशू कुरैशी 25 रनों का योगदान दिया। नेहालपट्टी के गेंदबाज निक्कू ने 4 विकेट तथा पिंटू और राशिद ने 1-1 विकेट हासिल किए।

IMG-20260501-WA0009 मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में नेहालपट्टी ने बी एन मंडल एकेडमी को 3 विकेट से हराया

जबाव में खेलने उतरी नेहालपट्टी की टीम ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया जिसमें अंशु ने 30 रन और अफजल 20 रन और चुटकी ने 19 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। गेंदबाजी में अहबाब ने 3 और उमंग ने 2 विकेट प्राप्त किए।मैन ऑफ द मैच अहबाब को दिया गया.।

आज के मैच में निर्णायक अमरनाथ पोद्दार और मनीष तथा स्कोरर विश्वनाथ थेआज मौके पर जिला क्रिकेट संघ मधेपुरा के सभी पदाधिकारी गण और क्लब प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कल का मुकाबला जे पी सी सी मधेपुरा और यंग स्टार सिंहेश्वर के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े