Loading Now
×

सहरसा रणधीर वर्मा मेमोरियल क्रिकेट में न्यू मॉडर्न इंग्लिश स्कूल विजयी।

सहरसा 7 मार्च: सहरसा जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल U-16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मैच ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल एवं न्यू मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के बीच खेला गया।

ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर प्रितेश के 44 रन (59 बॉल),अभिषेक के 21 रन (36 बॉल),गौरव के 15 रन (21 बॉल),शिवम के 12 रन (4 बॉल) की सहायता से 161 रन बनाया ।ज्ञान सरोवर की ओर से भव ने 2 विकेट,हर्ष एवं ब्रजेश ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में न्यू मॉडर्न इंग्लिश स्कूल ने 4 विकेट के नुकसान पर सचिन चौधरी के नाबाद 65 रन (57 बॉल),शंकर कुमार झा के 22 रन (34 बॉल),ओम के 13 रन (18 बॉल),जीशान के नाबाद 18 रन (14 बॉल),आयुष के 5 रनों की सहायता से 164 रन बनाया।इस प्रकार न्यू मॉडर्न इंग्लिश स्कूल ने ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल को 6 विकेट से पराजित किया।न्यू मॉडर्न इंग्लिश स्कूल की ओर से कृष्णा सदा ने 2 विकेट,अजित एवं दानिश ने 2-2 विकेट,सहवाग ने 1 विकेट प्राप्त किया।

जबकि आज के मैच के निर्णायक दीपक एवं शीतांशु तथा स्कोरर अमित थे।आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार,दिनेश कुमार सिंह पिंटू,,पंकज कुमार ठाकुर,नसीम आलम,राजकिशोर चौधरी,मो केशर,असफहान खान,शिवम कुमार गुप्ता,बिपुल कुमार,सुमित विश्वास इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में लव,अमित,शारिक,दीपक,शीतांशु,प्रशांत,गौरव,सत्यम इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 − 1 = ?