कराटे

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में न्यू स्टार क्रिकेट क्लब 8 रन से जीता

  • जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2022-23 के एक रोमांचक मुकाबले में न्यू स्टार क्रिकेट क्लब ने मां भवानी क्रिकेट क्लब को 8 रनों से हराया।
  • न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अमन कुमार बने मैन ऑफ द मैच

शिवहर : आज जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2022-23 का का दूसरा मैच न्यू स्टार क्रिकेट क्लब और मां भवानी क्रिकेट क्लब के बीच नवाब हाई स्कूल के मैदान में खेला गया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू स्टार क्रिकेट क्लब ने अमन कुमार के 49 रनों (34 गेंद, 2 चौका, 5 छक्का) की मदद से कुल 130 रनों का स्कोर खड़ा किया । मां भवानी क्रिकेट क्लब की तरफ से राहुल ने 6 ओवर की गेंदबाजी में 3 विकेट और अभय ने 6 ओवर की गेंदबाजी में 3 विकेट प्राप्त किया ।

130 रनों का पीछा करती हुई मां भवानी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज निर्धारित 30 ओवरों में 122 रन हीं बना सकी । इस तरह से न्यू स्टार क्रिकेट क्लब ने अपना दूसरा मैच 8 रनों से जीत लिया। न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करने वाले अमन कुमार को आज के मैन ऑफ द मैच चुना गया। कल इस लीग का अगला मुकाबला गुरु द्रोण क्रिकेट क्लब एवं न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। मैच में अंपायरिंग प्रिंस सिंह एवं मो जहांगीर आलम द्वारा की गयी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

11 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago